“देवेंद्र–रविंद्र की डबल इंजन राजनीति, निकाय चुनाव में BJP का क्लीन हिट!”

Saima Siddiqui
Saima Siddiqui

महाराष्ट्र के स्थानीय निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने ऐसा प्रदर्शन किया है, जिसने विपक्ष की रणनीति ही नहीं, बल्कि राजनीतिक आत्मविश्वास भी हिला दिया है। देवेंद्र फडणवीस और प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण की जोड़ी ने मैदान में उतरते ही ऐसा खेल रचा कि विपक्ष के लिए मुकाबला एकतरफा साबित हुआ।

“तुमची आमची भाजपा सर्वांची” बना जनादेश

चुनाव प्रचार के दौरान गूंजा नारा “तुमची आमची भाजपा सर्वांची” इस बार सिर्फ नारा नहीं रहा, बल्कि मतदाताओं ने इसे मतदान के जरिए सच कर दिखाया। नतीजे साफ कहते हैं—भाजपा की पकड़ अब सिर्फ सत्ता तक सीमित नहीं, बल्कि संगठन और जमीनी नेटवर्क तक फैल चुकी है।

रविंद्र चव्हाण की अग्निपरीक्षा में फुल मार्क्स

महज छह महीने पहले महाराष्ट्र BJP की कमान संभालने वाले रविंद्र चव्हाण के लिए यह चुनाव सबसे बड़ी Litmus Test था।
नतीजा?
संगठन मजबूत
रणनीति सटीक
कार्यकर्ता एक्टिव

देवेंद्र फडणवीस के अनुभव और चव्हाण की संगठन क्षमता ने मिलकर Perfect Political Combo तैयार कर दिया।

विपक्ष के गढ़ में कमल

राज्य के कई इलाकों में भाजपा का मुकाबला शिंदे गुट की शिवसेना, NCP (अजित पवार गुट) से था, लेकिन यहां भी भाजपा ने चौंकाने वाली बढ़त हासिल की। राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि “यह जीत सिर्फ चुनाव नहीं, विपक्ष के लिए चेतावनी है।”

50+ सभाएं, विपक्ष के नेता भाजपा में शामिल

देवेंद्र–रविंद्र की जोड़ी ने संयम + आक्रामकता की रणनीति अपनाई। 50 से ज्यादा जनसभाएं, कोकण से पश्चिम महाराष्ट्र तक व्यापक संपर्क।विपक्ष के कई पूर्व पार्षद और नेता भाजपा में शामिल।

यह चुनाव सिर्फ जीत नहीं, बल्कि Political Migration का भी संकेत बन गया।

Mission BMC: अब अगला टारगेट

स्थानीय निकाय चुनाव में बड़ी सफलता के बाद अब भाजपा की नजर BMC और अन्य महानगरपालिकाओं पर है। Booth-level Micro Management Opposition नेताओं की Cross-over Politics और संगठन की Tight Grip सब कुछ इस ओर इशारा कर रहा है कि
Mission BMC पूरी तैयारी में है।

विपक्ष सोच रहा था— “निकाय तो निकल जाएंगे…” लेकिन BJP ने कहा— “निकाय नहीं, नैरेटिव भी हमारा!”

Trump ने 30 देशों में Diplomacy पर लगाया ‘Pause Button’!

Related posts

Leave a Comment