MLA का बड़ा दांव: ‘1 करोड़ लो… और खुद तय करो विकास कहाँ होगा!

शालिनी तिवारी
शालिनी तिवारी

सियासत में अक्सर नेता मंच से वादों की बारिश करते हैं और बाद में वही वादे फाइलों की धूल में गायब हो जाते हैं। लेकिन इस बार Rafiq Khan ने International Women’s Day पर कुछ ऐसा कर दिया जिसने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी।

जयपुर के Adarsh Nagar में महिलाओं को सिर्फ फूल और भाषण नहीं मिले… बल्कि सीधे 1 करोड़ रुपये के विकास का फैसला करने की ताकत दे दी गई।

मतलब साफ है: इस बार विकास की फाइल नेता नहीं, महिलाएं खोलेंगी

महिलाओं के हाथ में विकास की कमान

महिला दिवस पर आयोजित बैठक में क्षेत्र की 40 से ज्यादा महिला पार्षदों और समाजसेवियों को बुलाया गया। बैठक सामान्य राजनीतिक कार्यक्रम जैसी नहीं थी। यहां मंच से भाषण कम और चर्चा ज्यादा हुई। इसी दौरान विधायक रफीक खान ने घोषणा कर दी कि उनके MLA निधि कोष से 1 करोड़ रुपये महिलाओं की प्राथमिकता वाले विकास कार्यों पर खर्च किए जाएंगे।

अब महिलाएं तय करेंगी कहाँ बनेगी सड़क और नाली

घोषणा का मतलब सिर्फ आर्थिक मदद नहीं है। असल में यह निर्णय विकास की प्राथमिकता तय करने का अधिकार सीधे महिलाओं को देने जैसा है।

अब इलाके में सड़क बनेगी या पानी की लाइन डलेगी या सामुदायिक सुविधा केंद्र बनेगा इसका फैसला स्थानीय महिलाएं खुद करेंगी

सियासत में नया प्रयोग या बड़ा दांव

राजनीति में आमतौर पर विकास योजनाओं का फैसला नेताओं और अफसरों के बीच होता है। लेकिन यह पहल उस परंपरा को थोड़ा उलट देती है।

इस फैसले को कई लोग महिला नेतृत्व को आगे बढ़ाने की कोशिश मान रहे हैं, जबकि राजनीतिक गलियारों में इसे एक स्मार्ट पॉलिटिकल मूव भी कहा जा रहा है।

सरकार पर भी साधा निशाना

बैठक के दौरान विधायक ने राज्य और केंद्र सरकार के बजट पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि महिलाओं से जुड़ी कई योजनाएं अब या तो बंद हो चुकी हैं या ठप पड़ी हैं। खास तौर पर उन्होंने Udaan Yojana Rajasthan और छात्राओं को स्कूटी देने जैसी योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि ये योजनाएं अब जमीन पर नजर नहीं आतीं।

राजनीति में संदेश क्या

इस घोषणा का संदेश साफ है। राजनीति में महिला सशक्तिकरण अक्सर भाषणों तक सीमित रहता है। लेकिन अगर यह मॉडल काम करता है, तो हो सकता है आने वाले समय में विकास की प्राथमिकता तय करने में महिलाओं की भूमिका और बढ़े

Middle East War: Iran बनाम Israel जंग में 1700 मौतें, Mojtaba की इंट्री

Related posts

Leave a Comment