ट्रम्प का 14-पॉइंट प्लान—Iran को Nuclear ‘NO ENTRY’

Jyoti Atmaram Ghag
Jyoti Atmaram Ghag

रात के अंधेरे में जब दुनिया सो रही थी… तब पावर कॉरिडोर में एक खामोश हलचल चल रही थी। कोई बम गिरने की आवाज़ नहीं… लेकिन फैसलों की गूंज उससे भी ज्यादा खतरनाक थी। कागज़ पर “Ceasefire” लिखा था…लेकिन लाइन के पीछे छिपा शब्द था — Control

ये सिर्फ एक डील नहीं…ये वो स्क्रिप्ट है जिसमें शांति भी है, शक भी… और शक्ति का खेल भी।

सीजफायर या ‘Strategic Timeout’?

Donald Trump के इशारे पर उनके करीबी सलाहकार— Jared Kushner और Steve Witkoff एक महीने का ceasefire push कर रहे हैं।

लेकिन ये ceasefire… pause जैसा लगता है। Framework वही पुराना Gaza model, Lebanon template.

मतलब “लड़ाई रुकेगी नहीं… बस सांस लेगी।”

‘No Nukes’ डील: ईरान के सामने सबसे बड़ा अल्टीमेटम

प्रस्ताव साफ है— Iran को अपना nuclear program खत्म करना होगा

Targets:

  • Natanz
  • Isfahan
  • Fordow

IAEA को full access…और enrichment zero। International Atomic Energy Agency को पूरा control। सीधा संदेश “Trust नहीं… total surrender चाहिए।”

मिसाइल गेम: ‘Self Defense’ तक सीमित

Iran को कहा गया— Missile quantity कम करो। Range घटाओ। Use सिर्फ self-defense में। लेकिन सवाल “Middle East में self-defense define कौन करेगा?”

Hormuz Card: दुनिया की नस पर पकड़

Strait of Hormuz जहां से दुनिया का 20% तेल गुजरता है। Iran का मैसेज “Non-hostile ships allowed” लेकिन ट्विस्ट “Non-hostile कौन है?” यानी… Gate open है… लेकिन key Tehran के पास है।

Deal Sweetener: Iran को क्या मिलेगा?

अगर Iran मान जाता है—

Sanctions खत्म
Civil nuclear support
Bushehr project help
No snapback threat

मतलब “Economic oxygen vs strategic control”

US का ‘Hardline’: Negotiation = Pressure

Pete Hegseth का बयान, “We negotiate with bombs…” यह diplomacy नहीं military messaging है।

Regime Change: ट्रंप का बड़ा दावा

Trump का कहना “Regime बदल चुका है” लेकिन ground reality unclear है। और उनका खुद का statement “War खत्म होगा… शायद।” यानी… certainty = zero

Sea Attack Claim: 100 Missiles?

Trump ने दावा किया Iran ने USS Abraham Lincoln पर 100 missiles दागे USS Abraham Lincoln और सभी intercept हो गए।

लेकिन No proof, No details यानी “Information भी battlefield है।”

एक sailor… एक trader… एक driver— उन्हें nuclear deal नहीं चाहिए… उन्हें safe passage चाहिए। लेकिन बड़े देश… chess खेल रहे हैं।

“यह ceasefire नहीं… countdown है या तो शांति आएगी…या अगला विस्फोट।”

Trump–Modi बातचीत में ‘तेल’ और ‘तनाव’ दोनों का हिसाब

Related posts

Leave a Comment