“7 घंटे हवा में… फिर ‘U-Turn’! लौट आई दिल्ली-मैनचेस्टर फ्लाइट”

शकील सैफी
शकील सैफी

जंग सिर्फ जमीन पर नहीं होती, उसका असर आसमान तक पहुंच जाता है। सोमवार सुबह IndiGo की दिल्ली से मैनचेस्टर जा रही फ्लाइट अचानक सुर्खियों में आ गई। वजह यह कि विमान करीब 7 घंटे तक उड़ता रहा और फिर बीच आसमान से ही यू-टर्न लेकर वापस दिल्ली लौटने लगा

फ्लाइट ट्रैकिंग डेटा के मुताबिक यह विमान अफ्रीका के पास तक पहुंच चुका था, लेकिन अचानक एयरस्पेस बंद होने की खबर मिली और पायलट को रास्ता बदलना पड़ा।

7 घंटे उड़ान… फिर अचानक यू-टर्न

फ्लाइट ट्रैकिंग प्लेटफॉर्म Flightradar24 के अनुसार दिल्ली से उड़ान भरने वाली 6E33 फ्लाइट इथियोपिया और इरिट्रिया के आसपास के क्षेत्र तक पहुंच चुकी थी। यहीं से विमान ने अचानक दिशा बदली और वापस लौटने लगा। यह वही फ्लाइट थी जो 26 फरवरी के बाद पहली बार दिल्ली से मैनचेस्टर के लिए उड़ान भर रही थी।

जंग का असर आसमान तक

दरअसल मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के कारण कई देशों के एयरस्पेस अचानक बंद या सीमित किए जा रहे हैं। इस टकराव में Iran और Israel के बीच बढ़ती सैन्य गतिविधियों ने अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए जोखिम बढ़ा दिया है।

इसी वजह से कई एयरलाइंस अब लंबे और घुमावदार रूट अपनाने को मजबूर हो गई हैं।

कॉन्फ्लिक्ट जोन से बचकर भी नहीं बची फ्लाइट

दिल्ली-मैनचेस्टर फ्लाइट ने पहले ही ऐसा रूट चुना था जो सक्रिय युद्ध क्षेत्र से दूर था। विमान अदन की खाड़ी और अफ्रीका के कुछ हिस्सों से होते हुए उड़ रहा था ताकि पश्चिम एशिया के संघर्ष वाले इलाकों से दूरी बनी रहे। लेकिन अचानक एयरस्पेस प्रतिबंध की सूचना मिलने के बाद पायलट को विमान वापस मोड़ना पड़ा।

एयरलाइन का आधिकारिक बयान

एयरलाइन ने बयान जारी कर कहा कि पश्चिम एशिया में बदलते हालात के कारण कुछ उड़ानों को लंबे रूट या डायवर्जन लेना पड़ सकता है।कंपनी के मुताबिक अंतिम समय में एयरस्पेस पर लगी रोक की वजह से फ्लाइट को वापस लौटाना पड़ा।

एयरलाइन ने यह भी दोहराया कि यात्रियों, क्रू और विमान की सुरक्षा सबसे पहली प्राथमिकता है।

जंग का असर ग्लोबल ट्रैवल पर

मिडिल ईस्ट का संकट अब सिर्फ राजनीतिक या सैन्य मुद्दा नहीं रह गया है। इसका असर इंटरनेशनल एविएशन नेटवर्क पर भी पड़ रहा है, जहां एयरलाइंस को अचानक रूट बदलने, लंबी उड़ानें भरने और कई बार फ्लाइट वापस लौटाने जैसे फैसले लेने पड़ रहे हैं।

टी20 वर्ल्ड कप जेब में, अब ओलंपिक गोल्ड पर नज़र… सूर्या- कलेक्शन बाकी है

Related posts

Leave a Comment