Russian Oil Tanker Seized by US- Palampur का बेटा Atlantic में फंसा

अजमल शाह
अजमल शाह

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के पालमपुर से ताल्लुक रखने वाले 26 वर्षीय रिक्षित चौहान आज अपने जीवन के सबसे कठिन दौर से गुजर रहे हैं।

रिक्षित मर्चेंट नेवी में अधिकारी हैं और एक रूसी कंपनी के तेल टैंकर पर क्रू मेंबर के तौर पर तैनात थे। यह जहाज Marinera है, जिसे पहले Bella-1 के नाम से जाना जाता था।

लेकिन शादी की तैयारियों से ठीक पहले, किस्मत ने ऐसा मोड़ लिया कि रिक्षित अब उत्तरी अटलांटिक महासागर में अमेरिकी सेना की हिरासत में हैं।

19 फरवरी को शादी, उससे पहले Atlantic में गिरफ्तारी

परिवार के मुताबिक रिक्षित की 19 फरवरी को शादी तय थी। वह जल्द ही घर लौटने वाले थे।  7 जनवरी को जहाज पकड़े जाने से कुछ घंटे पहले मां से आखिरी बार बात हुई और फिर… संपर्क टूट गया।

कुछ दिन बाद खबर आई कि US Navy ने रूसी झंडे वाले इस टैंकर को जब्त कर लिया है।

जहाज पर 3 भारतीय, परिवारों में दहशत

जब Marinera को रोका गया, तब उस पर कुल 28 क्रू मेंबर मौजूद थे — 3 भारतीय, 20 यूक्रेनी, 6 जॉर्जियाई, 2 रूसी।  दो रूसी नागरिकों को रिहा कर दिया गया। बाकी क्रू अभी भी हिरासत में हैं।

यानी — झंडा रूसी है, लेकिन चिंता भारत की है।

कैसे फंसा जहाज? पूरा घटनाक्रम

रिक्षित के पिता रंजीत सिंह बताते हैं कि रिक्षित ने 1 अगस्त 2025 को मर्चेंट नेवी जॉइन की। यह उसका पहला समुद्री असाइनमेंट था, कंपनी ने जहाज को वेनेजुएला से तेल लाने भेजा।

लेकिन अमेरिका-वेनेजुएला तनाव के चलते US ने सैन्य कार्रवाई शुरू की। कंपनी ने जहाज को वापस बुलाया। करीब 10 दिन बॉर्डर पर इंतजार के बाद जहाज लौट रहा था, तभी US Navy ने उसे रोक लिया।

मां की PM Modi से भावुक अपील

रिक्षित की मां रीता देवी ने मीडिया के सामने भावुक होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री से बेटे की सुरक्षित वापसी की गुहार लगाई है।

उनका कहना है — “बेटे की शादी तय है… बस उसे सकुशल घर लौटा दीजिए।”

यह सिर्फ एक परिवार की नहीं, हर मर्चेंट नेवी परिवार की पीड़ा है।

भारत सरकार की प्रतिक्रिया

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा है कि भारत सरकार पूरे घटनाक्रम पर नजर रखे हुए है। जहाज पर मौजूद भारतीय नागरिकों की स्थिति की जानकारी जुटा रही है। स्थानीय विधायक ने भी भरोसा दिलाया है कि शिमला जाकर मुख्यमंत्री से बात की जाएगी।

गलती किसकी, सजा किसे?

तेल वेनेजुएला का, झंडा रूस का, कार्रवाई अमेरिका की, और फंसे… भारतीय नौजवान। यही आज की Global Politics की सबसे कड़वी हकीकत है।

Politics or Plot? फडणवीस–शिंदे को फंसाने की स्क्रिप्ट, SIT ने खोले राज

Related posts

Leave a Comment