भारत ‘फुल टैंक’! 74 दिन का तेल स्टॉक, LPG बूस्ट से Panic ध्वस्त

शालिनी तिवारी
शालिनी तिवारी

हॉर्मुज जलडमरूमध्य… दुनिया का सबसे नाजुक तेल रूट…जहां एक चिंगारी पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था को हिला सकती है। लेकिन इस बार कहानी अलग है। जब दुनिया घबराई हुई है—भारत ने चुपचाप अपनी टंकी भर ली है।

26 मार्च 2026 को Ministry of Petroleum and Natural Gas ने जो डेटा जारी किया…वो सिर्फ आंकड़े नहीं, बल्कि एक मैसेज था— “India is not panicking anymore.”

74 दिन का तेल: ‘6 दिन की अफवाह’ का पोस्टमार्टम

सोशल मीडिया पर पिछले दिनों एक डर तेजी से फैल रहा था— “भारत के पास सिर्फ 6 दिन का तेल बचा है।” लेकिन मंत्रालय ने इस दावे को सिरे से खारिज कर दिया। कुल रिजर्व क्षमता: 74 दिन, वास्तविक स्टॉक कवर: 60 दिन

इसमें शामिल है:

  1. कच्चा तेल
  2. पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स
  3. स्ट्रैटेजिक कैवर्न्स (भूमिगत भंडार)

“WhatsApp यूनिवर्स में तेल खत्म हो गया था… लेकिन रिफाइनरियों में अभी भी मशीनें गरम हैं।”

41 देशों से तेल: खाड़ी पर निर्भरता खत्म?

सबसे बड़ा गेम-चेंजर है भारत की नई रणनीति। अब भारत 41+ देशों से तेल खरीद रहा है। खाड़ी देशों पर निर्भरता कम। इसका मतलब साफ है—अगर एक रूट बंद भी हो जाए…तो सप्लाई रुकने वाली नहीं।

यह वही “multi-source strategy” है जो भारत को energy war में मजबूत बना रही है।

रिफाइनरियां फुल स्पीड पर: 100% से ज्यादा क्षमता

मंत्रालय के मुताबिक देश की सभी रिफाइनरियां 100%+ capacity पर काम कर रही हैं। यानी सिर्फ स्टॉक ही नहीं… “Production भी aggressive mode में है।” ये उस रणनीति का हिस्सा है जहां भारत सिर्फ खरीदार नहीं…बल्कि खुद को प्रोसेसिंग हब बना रहा है।

LPG पर ‘डबल अटैक’: उत्पादन + इंपोर्ट

जहां आम जनता की सबसे बड़ी चिंता LPG थी…वहीं सरकार ने दोतरफा हमला किया

घरेलू उत्पादन

LPG उत्पादन में 40% की बढ़ोतरी
रोजाना 50,000 MT गैस उत्पादन

2. ग्लोबल सप्लाई

8 लाख MT LPG कार्गो भारत की ओर रवाना
 स्रोत: अमेरिका, रूस, ऑस्ट्रेलिया

22 इंपोर्ट टर्मिनल्स पर पहुंचेंगे ये कार्गो

सीधी भाषा में—“रसोई की आग बुझने नहीं दी जाएगी… चाहे दुनिया में कितनी भी आग क्यों न लगी हो।”

Panic Buying: डर से डेटा तक का सफर

अफवाहों का असर साफ दिखा— LPG डिमांड 50 लाख से बढ़कर 89 लाख लेकिन अब डिमांड फिर 50 लाख पर आ गई। सरकार ने जमाखोरी पर रोक लगाई। कमर्शियल सिलेंडर आवंटन 50% बढ़ाया।

“लोगों ने गैस ऐसे खरीदी जैसे कल दुनिया खत्म हो जाएगी…लेकिन सिस्टम ने दिखाया—ये Netflix नहीं, सप्लाई चेन है।”

सिस्टम vs अफवाह: असली जंग यही है

इस पूरे घटनाक्रम में सबसे बड़ा सबक यही है— संकट से ज्यादा खतरनाक है “अफवाह”, जहां एक तरफ वैश्विक तनाव है… वहीं दूसरी तरफ सोशल मीडिया का डर है। और भारत इस बार दोनों से लड़ रहा है— एक बॉर्डर के बाहर दूसरा मोबाइल स्क्रीन के अंदर।

“दुनिया तेल के लिए लड़ रही है… और भारत Excel शीट से जीत रहा है।”

हॉर्मुज में तनाव है…लेकिन भारत की रणनीति कहती है “Diversify करो, Panic मत करो।” और यही असली गेम है तेल नहीं, “Control” की लड़ाई।

टंकी फुल नहीं तो दिल फुल टेंशन, Petrol Pumps पर जनसैलाब

Related posts

Leave a Comment