Epstein के बाद ‘Teacher File’ का खुलासा: 50 साल, 9 देश, 89 नाबालिग

साक्षी चतुर्वेदी
साक्षी चतुर्वेदी

दुनियाभर में Jeffrey Epstein Files की गूंज अभी थमी भी नहीं थी कि अब फ्रांस से एक और सिहराने वाला खुलासा सामने आ गया है। इस बार मामला किसी अरबपति का नहीं, बल्कि एक शिक्षक की आड़ में दशकों तक चलती दरिंदगी का है।

कह सकते हैं Epstein एक नाम था, लेकिन सिस्टम की चुप्पी कई देशों में एक जैसी रही।

कौन है Jacques Leveugle?

फ्रांस के वकील Etienne Manto ने सार्वजनिक रूप से 79 वर्षीय पूर्व शिक्षक Jacques Leveugle का नाम उजागर किया है। आरोप बेहद गंभीर हैं 1967 से 2022 तक 13–17 साल के नाबालिग 9 देश 89 पीड़ित। यानी आधी सदी तक चलता रहा ऐसा अपराध, जिसकी भनक किसी सिस्टम को नहीं लगी या लगने नहीं दी गई।

भारत समेत 9 देशों में फैला नेटवर्क

जांच के मुताबिक आरोपी ने जिन देशों में कथित अपराध किए, उनमें शामिल हैं:

  1.  भारत
  2.  फ्रांस
  3.  जर्मनी
  4.  स्विट्ज़रलैंड
  5.  मोरक्को
  6.  नाइजर
  7.  अल्जीरिया
  8.  फिलीपींस
  9.  कोलंबिया
  10.  न्यू कैलेडोनिया

Leveugle खुद को independent teacher & trainer बताकर अलग-अलग देशों में पढ़ाने जाता था—और वहीं भरोसे का फायदा उठाता था।

“जहां किताबें ज्ञान देती हैं, वहीं कुछ लोग उन्हें ढाल बनाकर अपराध छुपाते हैं।”

USB Drive से खुला राज

इस केस का सबसे चौंकाने वाला पहलू एक USB Drive है, जिसमें 15 विस्तृत दस्तावेज़ / किताबें, नाबालिगों के साथ यौन संबंधों का आत्मवर्णन, कई पीड़ितों की अधूरी पहचान। बताया गया कि यह USB आरोपी के भतीजे के हाथ लगी, जिसने अक्टूबर 2023 में दस्तावेज़ खोज निकाले।

अभी क्या स्थिति है?

2024 में केस दर्ज, आरोपी हिरासत में, जांच एजेंसियां पीड़ितों की पहचान में जुटी। वकील ने गवाहों और पीड़ितों से आगे आने की अपील की।

Etienne Manto का साफ कहना है नाम उजागर करना जरूरी था, ताकि डर की चुप्पी टूटे।

Epstein Pattern फिर दोहराया?

यह मामला एक बार फिर सवाल खड़ा करता है क्या international abuse cases में सिस्टम देर से क्यों जागता है? क्या “सम्मानित पेशा” एक सुरक्षा कवच बन जाता है?

Epstein के बाद यह ‘Teacher File’ बताता है कि अपराध चेहरों से नहीं, मौन से पनपता है।

“UGC Support बना Police Case! Assembly के बाहर प्रदर्शन पड़ा भारी”

Related posts

Leave a Comment