भारत का गर्व: Dr Ekta Singh बनी Fellow of Royal Society of Biology

अजमल शाह
अजमल शाह

यूके (लंदन) की प्रतिष्ठित संस्था Royal Society of Biology (RSB) ने भारतीय कृषि वैज्ञानिक और शिक्षाविद् डॉ. एकता सिंह को वर्ष 2026 के लिए Fellow (RSB) के रूप में चयनित किया है। यह सम्मान RSB काउंसिल द्वारा 1 जनवरी 2026 को पारित प्रस्ताव के माध्यम से दिया गया।

RSB, UK की एक अग्रणी वैज्ञानिक संस्था है, जो रॉयल चार्टर के अंतर्गत स्थापित है और जैविक विज्ञान (Biological Sciences) में वैश्विक स्तर पर शोध, शिक्षा और नीति निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

उत्कृष्टता और वैश्विक पहचान

डॉ. एकता सिंह को यह सम्मान उनके उत्कृष्ट अनुसंधान, विलक्षण शैक्षिक योग्यता, अकादमिक क्षेत्र में उल्लेखनीय क्रियान्वयन के लिए प्रदान किया गया है। इस फेलोशिप के माध्यम से उन्हें अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक समुदाय में विशेष पहचान और वैश्विक स्तर पर शोध, शैक्षणिक और नीति निर्माण गतिविधियों में भागीदारी का अवसर मिलेगा।

भारत का गौरव

वैज्ञानिक और शैक्षिक जगत ने डॉ. सिंह की इस असाधारण उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया है। इसे भारत के लिए गर्व का क्षण माना गया है।

“Dr Ekta Singh की फेलोशिप सिर्फ व्यक्तिगत सफलता नहीं, बल्कि भारतीय विज्ञान और कृषि अनुसंधान की अंतरराष्ट्रीय पहचान का प्रतीक है।”

“No Nobel, No Peace!” ट्रंप का गुस्सा, ग्रीनलैंड से टैरिफ तक धमकी

Related posts

Leave a Comment