
हवाई सफर की प्लानिंग में सबसे बड़ा डर क्या होता है? “अगर प्लान बदल गया तो पैसे डूब जाएंगे!” अब Directorate General of Civil Aviation (DGCA) के नए नियम यात्रियों को राहत देते हैं। नियम के मुताबिक, टिकट बुकिंग के 48 घंटे के भीतर कैंसिल या बदलाव करने पर कोई एक्स्ट्रा चार्ज नहीं लगेगा यानी Full Refund।
“एयरलाइंस की ‘नो-रिफंड’ वाली मुस्कान अब थोड़ी फीकी पड़ेगी।”
क्या हैं शर्तें? Fine Print जरूर पढ़ें
राहत है, लेकिन शर्तों के साथ टिकट फ्लाइट से कम से कम 7 दिन पहले बुक होना चाहिए। अगर आपने फ्लाइट से 2-3 दिन पहले टिकट खरीदा है, तो 48 घंटे वाली छूट लागू नहीं होगी। 48 घंटे की विंडो बुकिंग के समय से गिनी जाएगी, न कि फ्लाइट के समय से।
मतलब साफ है Last-minute planners को अभी भी नियमों की मार झेलनी पड़ सकती है।
यात्रियों के लिए क्या बदल जाएगा?
Travel plan बनाते वक्त ज्यादा flexibility, Emergency या schedule change की स्थिति में राहत। Online booking में confidence boost लेकिन सवाल ये भी क्या सभी एयरलाइंस इस नियम को पारदर्शिता से लागू करेंगी?

“Policy बनना आसान है, customer experience बनाना मुश्किल।”
Passenger Rights बनाम Airline Revenue
यह कदम passenger-friendly जरूर है, लेकिन aviation industry के लिए revenue adjustment का मामला भी है। Airlines को अब dynamic pricing और cancellation policies में संतुलन बनाना होगा।
कुल मिलाकर, frequent flyers और corporate travelers को इससे सबसे ज्यादा फायदा होगा। अगर आप फ्लाइट बुक कर रहे हैं, तो 7 दिन पहले प्लान बनाएं और 48 घंटे का ‘safety cushion’ याद रखें। Travel smart, cancel smarter!
NCERT की किताब में ‘न्यायपालिका में भ्रष्टाचार’ अध्याय पर सुप्रीम कोर्ट सख्त
