क्या Chirag Paswan बनेंगे बिहार के नए CM? गरम हुई सियासत

Ajay Gupta
Ajay Gupta

बिहार की राजनीति में पोस्टर कभी सिर्फ कागज नहीं होते, वे अक्सर सत्ता की हवा का पहला इशारा होते हैं। पटना के चौराहों पर अचानक लगे बड़े-बड़े बैनर अब नई चर्चा को जन्म दे रहे हैं। सवाल वही पुराना लेकिन जवाब अभी भी धुंधला… क्या सचमुच बिहार की कुर्सी की तरफ बढ़ रहे हैं Chirag Paswan?

पोस्टर पॉलिटिक्स: सियासी संकेत या सिर्फ प्रचार

पटना की सड़कों पर लगे पोस्टरों में एक ही नारा गूंज रहा है “न दंगा हो, न फसाद हो… बिहार का मुख्यमंत्री सिर्फ चिराग हो।”

यह पोस्टर Lok Janshakti Party (Ram Vilas) के नेताओं द्वारा लगाए गए बताए जा रहे हैं। बिहार की राजनीति में ऐसे पोस्टर अक्सर आने वाले समीकरणों का ट्रेलर माने जाते हैं।

दिल्ली की ओर बढ़ते कदम

इधर बिहार के मौजूदा मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने राज्यसभा के लिए नामांकन भर दिया है। उनका निर्विरोध चुना जाना लगभग तय माना जा रहा है। लेकिन दिलचस्प बात यह है कि पार्टी के कुछ नेताओं ने उनके दिल्ली जाने पर असहमति जताई है।

नई पीढ़ी की एंट्री

राजनीतिक हलकों में यह भी चर्चा है कि Nishant Kumar की सक्रिय राजनीति में एंट्री हो चुकी है। सूत्रों के मुताबिक उन्हें उपमुख्यमंत्री बनाए जाने की अटकलें भी चल रही हैं। यानी बिहार की राजनीति में अब नई पीढ़ी की ट्रेनिंग शुरू होती दिख रही है।

CM की कुर्सी पर कई दावेदार

अगर नीतीश कुमार दिल्ली जाते हैं तो मुख्यमंत्री की कुर्सी के लिए कई नाम सामने आ सकते हैं।

इनमें

  • Samrat Choudhary
  • Nityanand Rai
  • Vijay Kumar Sinha

जैसे नेता पहले से चर्चा में हैं। लेकिन पोस्टर पॉलिटिक्स ने अचानक Chirag Paswan का नाम भी इस दौड़ में आगे ला दिया है।

बिहार की राजनीति का पुराना खेल

बिहार की राजनीति में कुर्सी की कहानी अक्सर सीधे नहीं चलती। यहां हर पोस्टर एक संदेश होता है, हर नारा एक संकेत और हर अफवाह कभी-कभी भविष्य की पटकथा भी बन जाती है। फिलहाल सवाल हवा में तैर रहा है क्या सच में चिराग बिहार की सत्ता की ओर बढ़ रहे हैं
या यह सिर्फ सियासी माहौल गर्म करने की रणनीति है?

जिस आग को पाला… वही अब घर जला रही! ब्लास्ट से दहला पाकिस्तान

Related posts

Leave a Comment