Box Office Day 25: ‘भूत बंगला’ ₹250 करोड़ के करीब, ‘भूल भुलैया 2’ का रिकॉर्ड टूटने से बस कुछ कदम दूर

लखनऊ: अक्षय कुमार और वामिका गब्बी स्टारर फिल्म ‘भूत बंगला’ ने बॉक्स ऑफिस पर 25 दिन पूरे कर लिए हैं। सोमवार के दिन कमाई में तेज गिरावट दर्ज होने के बावजूद फिल्म की कुल कमाई लगातार मजबूत स्थिति में बनी हुई है। प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की जोड़ी एक बार फिर दर्शकों के बीच असर छोड़ने में सफल रही है और फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन अब 250 करोड़ के बेहद करीब पहुंच चुका है। अब यह फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ के लाइफटाइम रिकॉर्ड को तोड़ने से सिर्फ कुछ करोड़ दूर रह गई है।

डे 25 पर कमाई में गिरावट, फिर भी पकड़ मजबूत
तीसरे हफ्ते में पहुंच चुकी ‘भूत बंगला’ का प्रदर्शन अब भी देशभर में 4000 से ज्यादा शोज के साथ जारी है। सोमवार यानी 25वें दिन फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर नेट 1 करोड़ 35 लाख रुपये की कमाई दर्ज की। रविवार की तुलना में इसमें करीब 66 प्रतिशत की गिरावट देखी गई, लेकिन इसके बावजूद कुल आंकड़ा लगातार आगे बढ़ रहा है। इसी के साथ फिल्म का डोमेस्टिक ग्रॉस कलेक्शन लगभग 200 करोड़ के करीब पहुंच चुका है। वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन 243 करोड़ 12 लाख रुपये दर्ज किया गया है।

रिकॉर्ड्स की रेस में आगे बढ़ती ‘भूत बंगला’
अब तक के आंकड़ों की बात करें तो ‘भूत बंगला’ तेजी से रिकॉर्ड्स की सूची में अपनी जगह मजबूत कर रही है। मौजूदा स्थिति में यह फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ के वर्ल्डवाइड कलेक्शन से बस कुछ ही कदम दूर है। ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म को इस रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए करीब 23 करोड़ 89 लाख रुपये की अतिरिक्त कमाई की जरूरत है, जिसे इस हफ्ते के अंत तक पार किए जाने की संभावना जताई जा रही है।

वर्ल्डवाइड टॉप कलेक्शन की दौड़
फिल्मों के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की तुलना में ‘भूत बंगला’ ने अब तक मजबूत उपस्थिति दर्ज की है। सूची में ‘स्त्री-2’ जहां 884 करोड़ के साथ सबसे ऊपर है, वहीं ‘भूल भुलैया 3’ 421 करोड़, ‘गोलमाल अगेन’ 310 करोड़ और ‘भूल भुलैया 2’ 260 करोड़ के करीब है। ‘भूत बंगला’ भी अब लगभग 250 करोड़ के स्तर के आसपास पहुंच चुकी है और जल्द ही अपनी स्थिति और मजबूत कर सकती है।

सप्ताहवार कलेक्शन में उतार-चढ़ाव जारी
फिल्म के साप्ताहिक कलेक्शन में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। चौथे शुक्रवार को फिल्म ने 1 करोड़ 75 लाख रुपये कमाए, जबकि शनिवार को यह बढ़कर 3 करोड़ रुपये हो गया। रविवार को यह आंकड़ा 4 करोड़ रुपये तक पहुंचा, लेकिन सोमवार को फिर गिरावट दर्ज की गई। पहले हफ्ते में फिल्म ने 84 करोड़ 40 लाख रुपये, दूसरे हफ्ते में 43 करोड़ 75 लाख रुपये और तीसरे हफ्ते में 21 करोड़ 85 लाख रुपये की कमाई की थी।

ट्रेलर से मिले मिले-जुले रिव्यू, लेकिन दर्शकों की मजबूत पकड़
हालांकि फिल्म को ट्रेलर और शुरुआती रिव्यू में ज्यादा सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं मिली थी, लेकिन दर्शकों ने इसे सिनेमाघरों में भरपूर समर्थन दिया है। कमाई के लगातार बढ़ते आंकड़े इस बात की पुष्टि कर रहे हैं कि फिल्म का कंटेंट दर्शकों के बीच पकड़ बनाने में सफल रहा है।

 

Related posts