BJP 2025: चुनावी मजबूती, दक्षिण की दस्तक और युवा नेतृत्व की नई रणनीति

Saima Siddiqui
Saima Siddiqui

साल 2025 भारतीय जनता पार्टी (BJP) के लिए सिर्फ चुनावी नतीजों का नहीं, बल्कि राजनीतिक दिशा तय करने का साल साबित हुआ। 2024 के लोकसभा चुनाव में 240 सीटों का आंकड़ा भले ही बहुमत से कम रहा हो, लेकिन इसके बाद के राजनीतिक घटनाक्रमों ने यह साफ कर दिया कि पार्टी की electoral grip और narrative control अब भी मजबूत है।

सीटें कम हो सकती हैं, लेकिन सियासी स्पेस पर कब्जा अब भी पूरा है।

बिहार: 15 साल बाद 200 का आंकड़ा और BJP नंबर-1

2025 का सबसे बड़ा राजनीतिक संकेत बिहार से आया। NDA ने एक बार फिर 200 सीटों का आंकड़ा पार किया—जो 2010 के बाद दूसरी बार हुआ। फर्क सिर्फ इतना था कि इस बार BJP पहली बार राज्य की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी

  • BJP: 89 सीटें
  • JDU: 85 सीटें
  • अन्य NDA सहयोगी मिलाकर: 200+

यह सिर्फ आंकड़ों की जीत नहीं थी, बल्कि यह संदेश था कि BJP अब सहयोगी नहीं, नेतृत्वकर्ता की भूमिका में है

पहले बिहार में बीजेपी “मैनेज” करती थी, अब “मैप” बना रही है।

दक्षिण की दस्तक: केरल में पहली बड़ी सेंध

साल के आखिरी महीने ने बीजेपी के लिए दक्षिण के दरवाजे खोल दिए। केरल के स्थानीय निकाय चुनावों में तिरुवनंतपुरम नगर निगम जीतना सिर्फ एक नगर निगम जीत नहीं थी—यह वामपंथी गढ़ में राजनीतिक मनोवैज्ञानिक बढ़त थी।

2026 में केरल और तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव हैं। कर्नाटक को छोड़ दें तो बीजेपी अब तक दक्षिण में सीधे सत्ता तक नहीं पहुंची है। ऐसे में 2025 के ये नतीजे Future Signal माने जा रहे हैं।

केरल में बीजेपी की एंट्री धीमी है, लेकिन Exit Polls अब उतने confident नहीं।

Young Leadership & Organizational Reset

2025 में बीजेपी ने साफ कर दिया कि पार्टी की राजनीति अब सिर्फ चुनाव जीतने तक सीमित नहीं है, बल्कि 2030–2047 की राजनीति का blueprint तैयार किया जा रहा है।

नितिन नवीन को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाना इसी सोच का प्रतीक है—एक ऐसा चेहरा, जिसके पास संगठन और सरकार दोनों का अनुभव है।

राज्यों में भी यही मॉडल दिखा:

  • गुजरात में पूरी कैबिनेट का पुनर्गठन
  • बिहार में बड़े पैमाने पर मंत्रियों में बदलाव

Message clear था:

Seniority नहीं, Performance ही Permanency तय करेगा

Youth Push & ‘Viksit Bharat’ Narrative

2025 में युवाओं को राजनीति से जोड़ने की कोशिशें तेज हुईं। ‘Viksit Bharat @2047’ को नारे से आगे ले जाकर Leadership Pipeline बनाने पर जोर दिया गया।

  • गैर-राजनीतिक बैकग्राउंड के युवाओं को मंच
  • संवाद, नीति और प्रशासनिक exposure
  • पार्टी के बाहर से आने वाली नई प्रतिभा

उद्देश्य साफ था—Supporter नहीं, Stakeholder बनाना

Government Level बदलाव: Age Profile भी Strategy

मोदी सरकार की कैबिनेट की औसत उम्र:

  • 2014: ~62 साल
  • 2019: ~60 साल
  • 2024: ~58 साल

यानी अनुभव + युवा ऊर्जा का calibrated mix। 2026 से पहले राज्यों और केंद्र—दोनों स्तरों पर कैबिनेट विस्तार की तैयारी इसी रणनीति का हिस्सा है।

सरकार में अब “अनुभव बोलता है”, लेकिन “एनर्जी फैसले लेती है।”

Alliance Politics: NDA को साथ लेकर चलने की नीति

गठबंधन के मोर्चे पर भी 2025 में बीजेपी ने pragmatic politics अपनाई। बिहार में सहयोगियों को सम्मान देना और NDA को cohesive रखना इस बात का संकेत है कि पार्टी अब सिर्फ dominance नहीं, durability पर भी फोकस कर रही है।

2026 की तैयारी, 2047 की सोच

कुल मिलाकर, 2025 बीजेपी के लिए:

  • चुनावी मजबूती का साल
  • संगठन और सरकार में पीढ़ीगत बदलाव की शुरुआत
  • दक्षिण और युवाओं की ओर रणनीतिक विस्तार

2025 में BJP ने चुनाव कम लड़े, लेकिन राजनीति ज़्यादा खेली।

Trump बोले: Peace चाहिए तो हथियार छोड़ो! Gaza से Iran तक सख़्त मैसेज

Related posts

Leave a Comment