
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में गर्मी की तीव्रता को देखते हुए स्कूलों के संचालन समय में तत्काल प्रभाव से बदलाव किया गया है। जिलाधिकारी प्रयागराज के निर्देश पर नया आदेश जारी कर दिया गया है। प्रभावी तिथि: 1 मई 2025 से अगले आदेश तक, नया स्कूल समय: सुबह 7:00 बजे से 11:30 बजे तक।
यूपी डीजीपी प्रशांत कुमार होगे रिटायर, आईपीएस अधिकारियों के बड़े रिटायरमेंट और प्रमोशन
किन स्कूलों पर लागू होगा आदेश:
यह आदेश सभी बोर्डों के स्कूलों (सरकारी, सहायता प्राप्त, निजी) पर समान रूप से लागू होगा।
प्रशासन की ओर से क्या कहा गया
प्रशासन का कहना है कि बढ़ते तापमान और बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। गर्मी की स्थिति को देखते हुए समय-समय पर स्थिति की समीक्षा कर अगला आदेश जारी किया जाएगा।
समय का पालन सभी स्कूलों के लिए अनिवार्य है। आदेश का उल्लंघन करने पर संबंधित संस्थान पर कार्रवाई हो सकती है। अभिभावकों से भी समय परिवर्तन के अनुसार तैयारी रखने की अपील।
क्या है Caste Census, जिनसे विपक्ष को किया खुश,जानें इतिहास और विवाद