बांगरमऊ,उन्नाव अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी शैलेंद्र लाल एवं क्षेत्राधिकारी हर्ष मोदी ने नगर के उन्नाव मार्ग पर स्थित इंदिरा गांधी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में विजय दशमी की रात आयोजित होने वाले रावण दहन कार्यक्रम के स्थल का निरीक्षण किया।
निरीक्षक के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी ने आयोजन समिति के सदस्यों से विस्तृत वार्ता कर कार्यक्रम की व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की तथा सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक प्रबंधों के संबंध में प्रभारी निरीक्षक अखिलेश चंद्र पांडेय को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने कार्यक्रम को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित रूप से सम्पन्न कराने हेतु पुलिस बल को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने हेतु निर्देशित किया।
