झांसी।थाना चिरगांव पर धीरज सिंह पुत्र कुंवर पाल, ग्राम औपारा, थाना चिरगांव द्वारा सूचना दी गई कि उनकी एक 16 वर्षीय पुत्री जो कि मानसिक रूप से ग्रसित थी, के द्वारा आत्महत्या कर ली गई। तत्काल चिरगांव पुलिस मौके पर पहुँचकर फॉरेंसिक टीम को बुलाके बॉडी को पंचायतनामा भरके पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया।
आज दिनांक 19 अक्टूबर को वादी द्वारा एक तहरीर दी गई जिसमें उनके द्वारा उल्लेखित किया गया कि एक कृष्णा राजपूत नाम का लड़का था जो कि उक्त लड़की को परेशान करता था, जिससे आहत होके लड़की ने फांसी लगाई।
एप्लीकेशन के आधार पर थाना चिरगांव में विधिक कार्यवाही की जा रही है।
