उन्नाव में मिशन शक्ति के तहत पुलिस का सख्त संदेश

उन्नाव।मिशन शक्ति के तहत अचलगंज थाने में 68 अपराधियों की लगी क्लास।

हाथों में तख्तियां लेकर पहुंचे अपराधियों ने नारी सम्मान का लिया संकल्प।

तख्तियों पर लिखा- नारी शक्ति का सम्मान करेंगे, अब कोई अपराध नहीं करेंगे।

थाना प्रभारी सुब्रत नारायण त्रिपाठी ने अपराधियों को सख्त लहजे में दी चेतावनी।

महिलाओं के सम्मान से खिलवाड़ करने वालों को पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया।

थाना प्रभारी बोले- कानून तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

पुलिस ने नारी शक्ति सशक्तिकरण और महिला सुरक्षा का दिया संदेश।

अपराधियों को चेतावनी के साथ समाज में महिला सम्मान का संकल्प दिलाने की पहल।

Related posts