एक आवाज़… हजार टूटे दिल! अंकित तिवारी का Birthday Special

शालिनी तिवारी
शालिनी तिवारी

बॉलीवुड में कई आवाज़ें आईं और चली गईं… लेकिन जब भी दिल टूटता है या प्यार याद आता है, प्लेलिस्ट में आज भी सबसे पहले बजता है — “सुन रहा है ना तू…”

कानपुर की गलियों से निकली आवाज़

उत्तर प्रदेश के कानपुर में जन्मे Ankit Tiwari का बचपन संगीत के बीच बीता। उनके माता-पिता “राजू सुमन एंड पार्टी” नाम की एक संगीत मंडली चलाते थे जो भक्ति गीत और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रस्तुति देती थी।

घर में हर समय हारमोनियम, तबला और भजन की धुनें गूंजती थीं। यही वजह थी कि अंकित के लिए संगीत कोई करियर नहीं, बल्कि घर की भाषा था।

गुरु से मिला सुरों का असली पाठ

प्रतिभा को दिशा देने के लिए अंकित ने शास्त्रीय संगीत की शिक्षा विनोद कुमार द्विवेदी से ली। उन्होंने सिर्फ पारंपरिक गायन ही नहीं सीखा बल्कि पियानो, ध्रुपद और वेस्टर्न वोकल टेक्निक भी सीखी। यानी एक तरफ हिंदुस्तानी सुर… दूसरी तरफ मॉडर्न साउंड। यही मिक्स आगे चलकर उनकी पहचान बना।

सपनों का शहर और संघर्ष की शुरुआत

2007 में अंकित तिवारी मुंबई पहुंचे। लेकिन बॉलीवुड का दरवाज़ा इतनी आसानी से नहीं खुलता। शुरुआत में उन्होंने विज्ञापन जिंगल्स और टीवी शोज़ के लिए बैकग्राउंड म्यूजिक बनाया। यहीं उनकी मुलाकात फिल्म निर्देशक Pradeep Sarkar से हुई, जिसने उन्हें इंडस्ट्री में पहला मजबूत कनेक्शन दिया।

बॉलीवुड में पहली बड़ी दस्तक

अंकित को असली मौका तब मिला जब उन्होंने फिल्म Do Dooni Chaar के लिए संगीत तैयार किया। इसके बाद Saheb Biwi Aur Gangster में उन्होंने “साहब बड़ा हथीला” गाकर बतौर सिंगर भी पहचान बनाई। लेकिन अभी असली तूफान आना बाकी था।

‘सुन रहा है’ जिसने हर दिल को छुआ

2013 में आई फिल्म Aashiqui 2 का गाना Sun Raha Hai रिलीज़ हुआ… और बस यहीं से अंकित तिवारी का नाम हर म्यूजिक लवर की ज़ुबान पर चढ़ गया। यह गाना सिर्फ हिट नहीं हुआ यह ब्रेकअप एंथम बन गया। कॉलेज कैंटीन से लेकर रेडियो स्टेशन तक हर जगह यही गाना बज रहा था।

‘गलियां’ और नेशनल स्टारडम

2014 में आई फिल्म Ek Villain का गाना Galliyan अंकित तिवारी के करियर का सबसे बड़ा मील का पत्थर बना। इस गाने ने उन्हें
Filmfare Award for Best Male Playback Singer दिलाया और रातों-रात उन्हें बॉलीवुड के टॉप रोमांटिक सिंगर्स की लिस्ट में खड़ा कर दिया।

नए साउंड और नए प्रयोग

पिछले कुछ वर्षों में अंकित तिवारी ने कई अलग-अलग स्टाइल के गाने दिए जैसे:

  1. “तू है कि नहीं”
  2. “कतरा कतरा”
  3. “बूंद बूंद”
  4. “यारा रे”

उनकी खासियत यह है कि वे मधुर धुनों को रॉक और इलेक्ट्रॉनिक साउंड के साथ मिलाकर नया म्यूजिक एक्सपीरियंस देते हैं।

संगीत के बाहर की जिंदगी

2018 में अंकित तिवारी ने पल्लवी शुक्ला से शादी की और उसी साल उनकी बेटी का जन्म हुआ। आज वे सिर्फ फिल्मों तक सीमित नहीं हैं।
वे स्वतंत्र म्यूजिक प्रोजेक्ट्स, लाइव कॉन्सर्ट और नए कोलैबोरेशन पर भी काम कर रहे हैं।

क्यों खास है अंकित तिवारी की आवाज़

आज जब बॉलीवुड में ऑटो-ट्यून और रिमिक्स का दौर चल रहा है, अंकित तिवारी की आवाज़ अब भी दिल से निकली हुई लगती है। शायद यही वजह है कि जब भी कोई दिल टूटता है…Spotify या YouTube पर फिर वही सर्च होता है “Galliyan”

Related posts

Leave a Comment