AI का सपना या EMI का जाल? 15 लाख की पढ़ाई, नौकरी की गारंटी कहाँ

गौरव त्रिपाठी
गौरव त्रिपाठी

नई दिल्ली में आयोजित ‘India AI Impact Summit 2026’ में Galgotias University उस समय विवादों में आ गई, जब उस पर चीन में बने एक रोबोटिक डॉग को अपना इनोवेशन बताने का आरोप लगा। विवाद बढ़ा तो यूनिवर्सिटी को समिट स्थल छोड़ना पड़ा। लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं हुई अब चर्चा का केंद्र बन गई है AI कोर्स की भारी-भरकम फीस।

15 लाख तक पहुंचती पढ़ाई: Investment या Risk?

Galgotias में AI के बैचलर प्रोग्राम की फीस करीब 11 लाख रुपये बताई जा रही है। हॉस्टल और अन्य खर्च जोड़ें तो आंकड़ा 15 लाख के पार। सवाल सीधा है क्या यह Future Investment है या Financial Gamble?

AI को लेकर उत्साह चरम पर है, लेकिन फीस का ग्राफ भी किसी स्टार्टअप वैल्यूएशन से कम नहीं।

Private Universities: AI का प्रीमियम टैग

AI शिक्षा के मामले में अन्य निजी संस्थान भी पीछे नहीं हैं। Amity University में B.Tech AI की फीस लगभग 2.9 लाख रुपये प्रति सेमेस्टर है। Sharda University में AI और Machine Learning प्रोग्राम का सालाना खर्च करीब 3.38 लाख रुपये तक पहुंचता है। AI अब सिर्फ टेक्नोलॉजी नहीं, एक प्रीमियम ब्रांड बन चुका है।

IT सेक्टर का ग्राउंड रियलिटी चेक

NASSCOM की 2025 रिपोर्ट के अनुसार IT सेक्टर में भर्ती की रफ्तार धीमी हुई है। 2025 में लगभग 1,26,000 नई नौकरियां जुड़ीं, जबकि रेवेन्यू ग्रोथ 5.1% रही लेकिन जॉब ग्रोथ केवल 2.2%।

मतलब साफ है Revenue बढ़ रहा है, Jobs उतनी तेजी से नहीं।

AI और जॉब्स: Opportunity या Threat?

Zoho Corporation के CEO Sridhar Vembu ने हाल ही में संकेत दिया कि पारंपरिक कोडिंग जॉब्स का स्वरूप बदल सकता है। AI जहां नई संभावनाएं खोल रहा है, वहीं कई भूमिकाओं को ऑटोमेशन की ओर धकेल रहा है।

एक तरफ AI सीखने के लिए लाखों खर्च करो, दूसरी तरफ AI ही आपकी जॉब को रिप्लेस करने की तैयारी में है।

Youth Workforce: Crossroads पर खड़ा भविष्य

भारत का युवा वर्कफोर्स AI की ओर देख रहा है लेकिन फीस, जॉब मार्केट और स्किल गैप तीनों का समीकरण आसान नहीं। AI सीखना गलत नहीं, पर सिर्फ डिग्री काफी नहीं।

Practical skills, real projects और अडाप्टेबिलिटी यही असली currency होगी।

India AI Impact Summit 2026 का विवाद सिर्फ एक रोबोट डॉग तक सीमित नहीं रहा। इसने बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है क्या AI शिक्षा की कीमत उसके ROI से मेल खाती है? AI future जरूर है, लेकिन future की फीस आज भरनी पड़ रही है।

महादेव का संदेश: कम क्रोध, ज्यादा करुणा! यही है असली शिवत्व

Related posts

Leave a Comment