
अमेरिका में यौन शोषण के दोषी जेफरी एपस्टीन को लेकर सामने आ रही फाइलें लगातार नई-नई डरावनी परतें खोल रही हैं। अब खुलासा हुआ है कि एपस्टीन सिर्फ अपराधी नहीं, बल्कि खुद को ईश्वर समझने की मानसिकता तक पहुंच चुका था।
फाइलों के मुताबिक उसने एक ऐसा प्रोजेक्ट प्लान किया था, जो अगर हकीकत बन जाता, तो दुनिया में इंसानों की ‘सुपर रेस’ की शुरुआत हो सकती थी।
क्या था ‘Baby Ranch’ प्लान?
Epstein Files के अनुसार, एपस्टीन न्यू मैक्सिको के Santa Fe में अपने फार्महाउस को एक हाई-टेक Fertility Center में बदलना चाहता था। इस खौफनाक प्लान को उसने नाम दिया था — “Baby Ranch”।
योजना यह थी कि एक ही समय में 20 महिलाओं को प्रेग्नेंट किया जाए। सभी बच्चे एपस्टीन के DNA से पैदा हों। अगली पीढ़ी का IQ और Genetics ‘बेहतर’ हो। यानि खुद को मानव विकास का केंद्र मानने की सनक।
God Complex का सबसे खतरनाक वर्ज़न।
फार्महाउस बना Human Experiment Lab?
फाइलों में यह भी दर्ज है कि साल 2000 के आसपास एपस्टीन ने वैज्ञानिकों, बायोलॉजिस्ट, बिजनेसमैन से इस प्रोजेक्ट पर बातचीत की थी।
उसकी योजना महिलाओं को फार्महाउस पर लाकर, वहीं रखने और प्रेग्नेंसी तक हायर करने की थी।
हालांकि, यह साफ नहीं हो पाया कि यह प्रोजेक्ट कभी शुरू हुआ या नहीं — लेकिन सोच ही काफी डरावनी है।

Transhumanism या Eugenics?
विशेषज्ञों के मुताबिक एपस्टीन की सोच Transhumanism और Eugenics से प्रभावित थी यानी कुछ “चुने हुए” लोगों के जरिए इंसानी नस्ल को बेहतर बनाने की विकृत विचारधारा।
आलोचकों का कहना है कि यही सोच इतिहास में नाज़ी जर्मनी जबरन Human Experiments जैसी भयावह घटनाओं की वजह बनी।
Technology + Power + Ego = Disaster.
यह मामला बताता है कि क्राइम सिर्फ शरीर तक सीमित नहीं था, सोच तक जहरीली थी।
RSS @100: भागवत बोले– कुर्सी जाति से नहीं, काबिलियत से मिलती है!
