मोड़ पर मौत! ब्राजील में श्रद्धालुओं की बस पलटी, 15 जिंदगियाँ खत्म

अजमल शाह
अजमल शाह

नॉर्थ-ईस्ट Brazil के Alagoas State से आई यह खबर सिर्फ एक सड़क हादसा नहीं, बल्कि सिस्टम और लापरवाही पर एक बड़ा सवाल है। ग्रामीण इलाके में 60 श्रद्धालुओं से भरी बस एक मोड़ काटते वक्त सड़क से उतरकर पलट गई और देखते ही देखते खुशियों से भरी यात्रा खून और चीखों में बदल गई

कैसे हुआ हादसा?

जानकारी के मुताबिक बस ‘Our Lady of Candelaria’ नामक धार्मिक उत्सव से लौट रही थी। जैसे ही बस एक तीखे मोड़ पर पहुंची, ड्राइवर नियंत्रण खो बैठा। बस पलटी, कुछ यात्री उछलकर बाहर जा गिरे। कई लोग बस के नीचे दब गए। यह दृश्य इतना भयावह था कि बचावकर्मियों को बस को क्रेन से सीधा करना पड़ा

15 की मौत, बच्चों-महिलाओं की भी गई जान

इस दर्दनाक हादसे में 7 महिलाएं, 5 पुरुष, 3 मासूम बच्चे अपनी जान गंवा बैठे। कई घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया, लेकिन कुछ ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

रेस्क्यू ऑपरेशन: “असामान्य और भयावह”

Alagoas Aviation Department के निदेशक Colonel André Medeiros ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “बस सड़क से उतरकर पलट गई, कुछ लोग बाहर गिर गए और कई वाहन के नीचे फंस गए। यह एक असामान्य और बेहद भयावह दुर्घटना थी।”

ड्राइवर पर केस, बस जब्त

पुलिस ने हादसाग्रस्त बस को जब्त किया। ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज किया। मृतकों का पोस्टमॉर्टम कर शव परिजनों को सौंपे। घायलों का इलाज जारी है और फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

Governor का ऐलान: 3 दिन का शोक

Alagoas के गवर्नर Paulo Dantas ने X (Twitter) पर पोस्ट कर मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना जताई। 3 दिन के राजकीय शोक का ऐलान किया। पीड़ितों के लिए मुआवजे की घोषणा का भरोसा दिया।

हर साल, हर देश, हर मोड़ पर वही कहानी “ब्रेक फेल”, “मोड़ खतरनाक था”, “ड्राइवर का नियंत्रण छूटा” लेकिन सवाल ये है क्या 60 लोगों की जान बस एक मोड़ से सस्ती थी? क्या धार्मिक यात्राएं आज भी सुरक्षित नहीं?

जब तक सड़क सुरक्षा सिर्फ रिपोर्ट का हिस्सा बनी रहेगी, ऐसे हादसे खबरों की हेडलाइन बनते रहेंगे।

मुंबई की बिसात पर शिंदे का चालाक Move, बीएमसी में बदले मोहरे

Related posts

Leave a Comment