कांतारा के ‘दैव’ की नकल रणवीर सिंह को पड़ी भारी, बेंगलुरु में दर्ज हुई FIR

Saima Siddiqui
Saima Siddiqui

‘धुरंधर’ फेम Ranveer Singh एक बार फिर controversy के center में आ गए हैं। इस बार मामला उनके किसी फिल्मी रोल का नहीं, बल्कि ‘Kantara: Chapter 1’ से जुड़ी पवित्र दैव परंपरा की नकल का है।
इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) से जुड़ा एक पुराना वीडियो फिर से तूल पकड़ रहा है, जिसके बाद Bengaluru में FIR दर्ज की गई है।

IFFI Goa का वीडियो कैसे बना विवाद की जड़?

दरअसल, साल 2025 में IFFI Goa के दौरान रणवीर सिंह स्टेज पर पहुंचे और audience को entertain करने लगे। इसी दौरान उन्होंने ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘Kantara: Chapter 1’ में दिखाए गए दैव (Daiva) की नकल कर दी।

स्टेज पर किया गया यह act कुछ लोगों को मजाकिया लगा, लेकिन कर्नाटक के कई वर्गों ने इसे धार्मिक और सांस्कृतिक अपमान माना। देखते ही देखते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

ऋषभ शेट्टी ने भी जताई थी आपत्ति

खास बात यह रही कि उस वक्त ऑडियंस में Rishab Shetty खुद मौजूद थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने रणवीर सिंह को इस तरह की नकल न करने की सलाह दी थी।
विवाद बढ़ने पर रणवीर सिंह ने Instagram post के जरिए माफी भी मांगी थी।

Bengaluru में दर्ज हुई FIR

अब यह मामला एक बार फिर गरमा गया है। बेंगलुरु के High Grounds Police Station में रणवीर सिंह के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि रणवीर सिंह ने हिंदू धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई, कोस्टल कर्नाटक की चावुंडी दैव परंपरा का अपमान किया।

FIR में क्या-क्या धाराएं लगीं?

यह शिकायत बेंगलुरु के वकील प्रशांत मेथल द्वारा दर्ज कराई गई है। मामला BNS की धारा 196, 299 और 302 के तहत दर्ज हुआ है।

FIR के मुताबिक, 28 नवंबर 2025 को IFFI Goa के समापन समारोह में रणवीर सिंह के हाव-भाव और कथित बयान पवित्र Chavundi Daiva को “female ghost” कहने जैसे संदर्भों से कर्नाटक के लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं।

क्यों संवेदनशील है दैव परंपरा?

Daiva tradition कर्नाटक के कोस्टल इलाकों में गहरी आस्था से जुड़ी है। यह केवल एक cultural act नहीं, बल्कि living faith system माना जाता है।
इसी वजह से इस पर किसी भी तरह की नकल या मजाक को बेहद संवेदनशील माना जाता है।

माफी मांगने के बावजूद रणवीर सिंह की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रहीं। अब यह मामला कानूनी प्रक्रिया के दायरे में पहुंच चुका है। आने वाले दिनों में यह देखना दिलचस्प होगा कि इस विवाद पर रणवीर सिंह की टीम और कानून क्या रुख अपनाते हैं।

Kartavya Path पर आज हथियार नहीं, भारत का आत्मविश्वास मार्च करता दिखा

Related posts

Leave a Comment