Republic Day पर Delhi जाना है? गलत रूट लिया तो परेड नहीं, Traffic Parade मिलेगी

गौरव त्रिपाठी
गौरव त्रिपाठी

गणतंत्र दिवस की सुरक्षा को लेकर गौतम बुद्ध नगर पुलिस ने 26 जनवरी 2026 के लिए सख्त ट्रैफिक एडवाइजरी जारी कर दी है।
25 जनवरी रात 10 बजे से लेकर 26 जनवरी को परेड खत्म होने तक, Noida और आसपास के इलाकों से Delhi में Heavy, Medium और Light Goods Vehicles की एंट्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी।

मतलब साफ है — अगर गाड़ी माल ढो रही है, तो दिल्ली दूर है। हालांकि राहत की बात ये है कि Ambulance, Fire Service और Emergency Vehicles को इस पाबंदी से बाहर रखा गया है।

System का Safety Mode ON, Drivers का Patience OFF?

हर साल की तरह इस बार भी सिस्टम ने पहले ही बता दिया है— “परेड हमारी प्राथमिकता है, आपकी मंज़िल बाद में।”

सुरक्षा जरूरी है, लेकिन सवाल वही पुराना— क्या वैकल्पिक रास्तों की जानकारी आम ड्राइवर तक समय पर पहुंच पाती है?

26 जनवरी को बंद रहेंगे Delhi के ये मुख्य रास्ते

सुबह 9:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक

  • विजय चौक से इंडिया गेट (कर्तव्य पथ)
  • रफी मार्ग
  • जनपथ
  • मान सिंह रोड
  • तिलक मार्ग
  • सी-हेक्सागन से इंडिया गेट
  • बी.एस. जेड मार्ग
  • सुभाष मार्ग

इन रूट्स पर दोनों दिशाओं में यातायात पूरी तरह बंद रहेगा।

इन रास्तों पर रहेगी सामान्य आवाजाही

  • Ring Road – ISBT – Chandgi Ram Akhara – Azadpur
  • Ring Road – Bhairon Road – Mathura Road – Lodhi Road
  • Safdarjung Road – Teen Murti Marg
  • Ashram Chowk – Sarai Kale Khan – IP Flyover – Rajghat
  • Dhaula Kuan – Vande Mataram Marg – Shankar Road
  • Aurobindo Marg – AIIMS Chowk
  • Ataturk Marg – Panchsheel Marg

Noida से Delhi जाने वालों के लिए Recommended Routes

Chilla Border

  • Chilla Red Light से U-Turn
  • Noida–Greater Noida Expressway
  • Eastern Peripheral Expressway

DND Border

  • DND Toll Plaza से U-Turn
  • Noida–Greater Noida Expressway
  • Eastern Peripheral Expressway

Kalindi Kunj Border

Yamuna से पहले Underpass से डायवर्जन सीधे Eastern Peripheral Expressway

Yamuna Expressway via Noida

Zero Point से Pari Chowk की ओर Eastern Peripheral Expressway से आगे का सफर

मतलब साफ है—आज Delhi जाना है तो शहर नहीं, Expressway सोचिए।

Traffic में फंसे? ये है हेल्पलाइन

 Gautam Budh Nagar Traffic Helpline: 9971009001

 

Republic Day सिर्फ झंडा फहराने का दिन नहीं, बल्कि Traffic Planning Test भी है — जहां पास वही होता है, जिसने खबर पहले पढ़ ली हो।

“Buy Canadian, Beat Trump!” – PM Carney की देशभक्ति अपील

Related posts

Leave a Comment