मंदिर में मिडनाइट वारदात! देवी के गहने लेकर फरार हुए चोर

अजमल शाह
अजमल शाह

महाराष्ट्र के अमरावती जिले के अंजनगांव सुरजी तालुका में स्थित प्रसिद्ध श्री जगदंबा भवानी माता मुरा देवी मंदिर में सोमवार तड़के बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है।
सुबह करीब 2:00 से 2:30 बजे के बीच अज्ञात चोरों ने मंदिर के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया।

देवी के सोने-चांदी के गहने ले उड़े चोर

मंदिर के अंदर घुसते ही चोरों ने भवानी माता के सिर पर लगा सोने का मुकुट नथ और अन्य सोने के आभूषण। देवी के शरीर पर पहने गए बाकी गहने, एक चांदी का झूमर सब कुछ साफ कर दिया।

विठ्ठल-रुक्मई मंदिर भी निशाने पर

चोर यहीं नहीं रुके। पास ही स्थित विठ्ठल-रुक्मई मंदिर में भी घुसकर विठ्ठल और रुक्मई के सोने के मुकुट कुछ चांदी के गहने अपने साथ ले गए।

इसके अलावा मंदिर परिसर की दानपेटी तोड़कर नकदी भी लूट ली गई।

CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

पूरी घटना मंदिर परिसर में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई है। हालांकि, अब तक चोरों की पहचान नहीं हो पाई है। मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष साहेबराव पाखन और अन्य ट्रस्टियों के अनुसार, शुरुआती अनुमान में 4 लाख रुपये से ज्यादा के नुकसान की आशंका है।

पुलिस जांच में जुटी, जल्द गिरफ्तारी का दावा

मामले की जानकारी मिलते ही रहीमापुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि CCTV फुटेज की बारीकी से जांच की जा रही है। आरोपियों को जल्द पकड़ने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

जहां मंदिरों में CCTV लगे हैं, वहीं चोरों का हौसला भी “HD Quality” में नजर आ रहा है। आस्था की जगह अब सिक्योरिटी सिस्टम की परीक्षा बनती जा रही है।

Related posts

Leave a Comment