“अब नजर नहीं, मशीन! UP में मैनुअल फिटनेस बंद, ATS से होगा फैसला”

महेंद्र सिंह
महेंद्र सिंह

उत्तर प्रदेश में अब वाहनों की फिटनेस जांच पूरी तरह डिजिटल और मशीन-आधारित होगी। यूपी परिवहन विभाग ने बड़ा फैसला लेते हुए मैनुअल फिटनेस जांच को पूरी तरह बंद कर दिया है। नए आदेश के मुताबिक, राज्य के 23 लाख से ज्यादा व्यावसायिक वाहनों की फिटनेस जांच अब निजी Automated Testing Stations (ATS) पर कराई जाएगी।

मतलब साफ है — अब “देख लिया, चल जाएगा” वाला सिस्टम खत्म।

75 जिलों के वाहन, 13 निजी ATS से होंगे लिंक

परिवहन विभाग ने राज्य के 75 जिलों के सभी कमर्शियल वाहनों को 13 निजी ATS से मैप कर दिया है। हर ATS को करीब 100 किलोमीटर के क्षेत्र से जोड़ा गया। वाहन मालिक को नजदीकी ATS का ही स्लॉट मिलेगा। फिटनेस के लिए ऑनलाइन बुकिंग अनिवार्य

अब फिटनेस जांच होगी:
मशीन से
सेंसर से
कैमरों से
(और बिना “सिफारिश”)

कब से लागू हुआ नया नियम?

  • 5 जनवरी 2026 से नया नियम लागू
  • मैनुअल फिटनेस जांच पूरी तरह बंद
  • Online Registration compulsory

दरअसल, 14 नवंबर 2024, 1 अप्रैल 2025 को केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय ने प्रमुख सचिव (परिवहन) को पत्र भेजकर ATS लागू करने के निर्देश दिए थे।

इसके बाद 17 नवंबर को स्पष्ट आदेश जारी हुआ कि जनवरी 2026 से फिटनेस केवल ATS पर ही होगी।

फिटनेस नहीं कराई तो सीधा जेब पर वार

परिवहन विभाग ने चेतावनी साफ शब्दों में दे दी है:

फिटनेस नियम

नए वाहन- पहले 8 साल तक हर 2 साल में फिटनेस। उसके बाद हर साल फिटनेस जरूरी।

चालान

 पहली बार: ₹5,000, दूसरी बार: ₹10,000, यानी फिटनेस नहीं, तो परमिट भी खतरे में।

हर जिले में खुलेंगे 3 ATS, अभी ये जिले आगे

राज्य सरकार ने हर जिले में 3 निजी ATS खोलने की मंजूरी दी है। फिलहाल ये ATS चालू हैं:

  • लखनऊ (एक संचालित, दूसरा बंथरा में तैयार)
  • बिजनौर
  • फिरोजाबाद
  • झांसी
  • कानपुर देहात
  • मुरादाबाद
  • वाराणसी
  • बरेली
  • रामपुर
  • फतेहपुर
  • कानपुर नगर
  • आगरा
  • मिर्जापुर

आने वाले महीनों में ATS नेटवर्क और तेज़ी से बढ़ाया जाएगा।

“अब गाड़ी बोलेगी, बाबू नहीं”

पहले फिटनेस ऐसे होती थी “हॉर्न बजाओ… लाइट जलाओ… हां ठीक है!”

अब होगा:

“ब्रेक फेल… एमिशन ज्यादा… रिजेक्ट!”

अब गाड़ी पास होगी या फेल — ये बाबू नहीं, मशीन तय करेगी।

UP में यह फैसला सिर्फ नियम नहीं, बल्कि Road Safety + Pollution Control + Transparency की तरफ बड़ा कदम है।

अब कमर्शियल वाहन मालिकों को समझना होगा — फिटनेस कोई कागज़ नहीं, जिम्मेदारी है।

वेंस का घर निशाने पर! Ohio में US Vice President के घर पर हमला

Related posts

Leave a Comment