
अगर आप ट्रेन से यात्रा करने की planning कर रहे हैं, तो जेब को थोड़ा और ढीला करना पड़ेगा। भारतीय रेलवे ने 26 दिसंबर 2025 से टिकट किराया बढ़ाने का ऑफिशियल ऐलान कर दिया है। रेलवे मंत्रालय के मुताबिक यह बढ़ोतरी आज से लागू हो चुकी है।
हालांकि, रेलवे ने यह भी साफ किया है कि पहले से बुक किए गए टिकटों पर कोई अतिरिक्त चार्ज नहीं लगेगा। यानी जिन यात्रियों ने 26 दिसंबर से पहले टिकट बुक कर लिया है, वे राहत की सांस ले सकते हैं।
अब कितना महंगा पड़ेगा ट्रेन का सफर?
रेलवे ने प्रति किलोमीटर 2 पैसे की बढ़ोतरी की है। यह बढ़ा हुआ किराया उन यात्रियों पर लागू होगा जो 215 किलोमीटर से ज्यादा दूरी की यात्रा करते हैं।
अगर आप 1000 किलोमीटर का सफर कर रहे हैं, तो आपको करीब 20 रुपये ज्यादा चुकाने होंगे। स्टेशन काउंटर या ट्रेन के अंदर खरीदे गए टिकट पर नया किराया तुरंत लागू होगा। सफर वही, सीट वही… बस टिकट थोड़ा heavy
पहले से बुक टिकट वालों को राहत
रेलवे ने साफ किया है कि 26 दिसंबर के लिए पहले से बुक किए गए टिकटों पर कोई एक्स्ट्रा चार्ज नहीं लिया जाएगा। यानी जिन यात्रियों ने advance booking कर ली थी, उनके लिए सफर पुराने रेट पर ही होगा।
इन यात्रियों पर नहीं पड़ेगा कोई असर
अच्छी खबर यह है कि यह किराया बढ़ोतरी हर किसी पर लागू नहीं होगी। 215 KM से कम दूरी की यात्रा करने वालों पर असर नहीं। मासिक पास (Season Ticket) धारकों के किराए में कोई बदलाव नहीं। लोकल ट्रेन यात्रियों को भी राहत।
मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, चेन्नई जैसे शहरों में रोजाना सफर करने वालों के लिए टिकट के दाम पहले जैसे ही रहेंगे।

Daily passengers के लिए रेलवे अभी भी friendly है।
रेलवे को होगा बड़ा फायदा
रेल मंत्रालय के मुताबिक इस फैसले से रेलवे को करीब 600 करोड़ रुपये की अतिरिक्त आमदनी होने की उम्मीद है। रेलवे का दावा है कि यह पैसा सेवाओं को बेहतर बनाने और यात्रियों की सुविधाएं सुधारने में लगाया जाएगा।
2025 में दूसरी बार बढ़ा किराया
यह पहला मौका नहीं है। साल 2025 में यह दूसरी बार है जब रेलवे ने किराया बढ़ाया है। 1 जुलाई 2025 को नॉन-AC ट्रेनों में 1 पैसा प्रति KM AC क्लास में 2 पैसे प्रति KM की बढ़ोतरी हुई थी। रेलवे सूत्रों का कहना है कि बढ़ती महंगाई और ऑपरेशन कॉस्ट को देखते हुए यह फैसला जरूरी था।
महंगाई सब जगह है, रेलवे भी इससे अछूता नहीं।
अगर आप लंबी दूरी की ट्रेन यात्रा करने वाले हैं, तो अब टिकट थोड़ा महंगा जरूर पड़ेगा। लेकिन लोकल और छोटे रूट वालों के लिए राहत बनी हुई है।
ज्ञान के परिसर में गोलियां: AMU कैंपस में टीचर की हत्या से सनसनी
