
एक वीडियो ने इंटरनेट पर ऐसा धमाका किया है कि लोग पूछ रहे हैं— “ये साधु हैं या हिमालयी पावर बैंक?”
वीडियो में एक साधु घुटने तक बर्फ में बैठे हैं, पूरा शरीर— बाल, दाढ़ी, कपड़े तक— बर्फ की मोटी परत से जमा हुआ।
ऐसा लगता है जैसे किसी ने live snow statue को “मेडिटेशन मोड” में स्विच कर दिया हो।
हवा इतनी ठंडी कि मोबाइल का नेटवर्क नहीं, लेकिन वीडियो इतना गर्म कि इंटरनेट पिघल गया।
क्या सचमुच Spiritual Power? या फिर Yogic Science का कमाल?
यही बड़ा सवाल है।
कई विशेषज्ञ मानते हैं कि यह तिब्बती बौद्ध ‘Tummo’ (तुमो) तकनीक का उदाहरण हो सकता है— एक ऐसा योगिक अभ्यास जिसमें साधु internal heat पैदा करते हैं।
इससे शरीर का metabolic fire इतना बढ़ जाता है कि −30°C भी “AC mode” जैसा लगने लगता है।
यह तकनीक इतनी advanced मानी जाती है कि modern science भी पूरी तरह समझ नहीं पाई है।
तुमो तकनीक पर विज्ञान भी हैरान
तुमो अभ्यास करने वाले साधु ठंडे पानी में बैठकर भाप निकाल देते हैं, गीले कपड़े सुखा देते हैं, और operating system की तरह body temperature “manual mode” में सेट कर लेते हैं।

वैज्ञानिक कहेंगे: “थियोरी possible है…”
आस्थावान कहेंगे: “भाई, ये तो चमत्कार है!”
ट्विटर कहेगा: “कौन है ये? कहाँ मिलता है ऐसा data pack?”
‘Himalayan Iceman’ का शांत चेहरा चर्चाओं में
वीडियो में हवा का शोर साफ सुनाई देता है, पर साधु का expression?
Zero tension. Full peace.
जैसे कह रहे हों- “ठंड मुझे नहीं लगती… मैं ठंड को लगता हूँ!”
सोशल मीडिया पर लोग उन्हें “Real Himalayan Iceman”, “Yogic Superhuman”, और “Snow Baba” बुला रहे हैं।
मानव शरीर की Real Potential का Live Demo
यह वीडियो एक reminder भी है— मनुष्य की क्षमताएँ limitless हैं,बस साधना और discipline की जरूरत होती है। यह साधु spirituality, resilience और transcendence— तीनों का moving example बन गए हैं।
असम में ST बवाल! आदिवासी बोले—“कोटा नहीं काटने देंगे”
