
पाकिस्तान की राजनीति में ड्रामा कम पड़ जाए, ऐसा हो नहीं सकता! इमरान खान पहले ही जेल में हैं, बाहर उनके समर्थक सड़कों पर हैं, और इस बीच सोशल मीडिया पर एक नया “टॉप सीक्रेट” लेटर घूम रहा है—जो इतना सीक्रेट है कि भारतीय विदेश मंत्रालय को पता ही नहीं चला कि उसने भेजा भी है!
इस वायरल लेटर में दावा किया जा रहा है कि भारत ने पाकिस्तान से इमरान खान को अपनी हिरासत में देने की मांग की है।
मतलब… इतना भी क्या क्रिएटिव होना?
भारत सरकार ने क्या कहा?
PIB ने आते ही पूरा खेल खत्म कर दिया। उन्होंने साफ-साफ कहा— “पूरा लेटर फर्जी है, मनगढ़ंत है और पाकिस्तान के प्रोपेगेंडा का ताज़ा एपिसोड है।”
PIB ने यह भी अपील की है कि लोग इस तरह के बेतुके दावों को सच समझकर शेयर न करें।
एक तरह से संदेश ये था— “दोस्तो, कल्पना शक्ति अच्छी बात है, लेकिन पब्लिकली इतनी मत उड़ाओ!”
वायरल लेटर में लिखा क्या था?
लेटर में लिखा था कि भारत चाहता है कि इमरान खान को “राजनीतिक बंदी” के तौर पर उसे सौंप दिया जाए। यकीन मानिए—यह पढ़कर तो नेटिज़न्स भी हंस पड़े।
जो लोग भारत की वीज़ा लाइन के आगे निकल नहीं पाते, वे ये तय कर रहे हैं कि भारत पाकिस्तान से PM-level प्रिजनर मांगेगा!
इमरान खान की हेल्थ और रावलपिंडी में तनाव
इमरान खान पिछले दो साल से जेल में हैं और पिछले कई हफ्तों से उनसे किसी परिजन को मिलने नहीं दिया गया। उनकी तबीयत को लेकर अफवाहें जोरों पर हैं। कुछ समर्थक पूछ रहे हैं— “इमरान जिंदा भी हैं या नहीं?”
और दूसरी तरफ प्रशासन ने पूरे रावलपिंडी को सील कर दिया है क्योंकि आज उनके समर्थक बड़े पैमाने पर प्रदर्शन करने वाले हैं।

नई ‘स्पाई यूनिवर्स’ थ्योरी
पहले इंडिया पर जासूसी के आरोप फिर इंडिया पर मीडिया कंट्रोल का आरोप और अब इंडिया इमरान खान को ‘बचाने’ आ रहा है!
कहानी में सस्पेंस, थ्रिलर और कॉमेडी—तीनों मौजूद हैं। बस, क्लाइमेक्स हर बार PIB कर देता है।
ये पूरा फर्जी लेटर सिर्फ एक बात साबित करता है— पाकिस्तान का प्रोपेगेंडा डिपार्टमेंट बॉलीवुड से भी तेज स्क्रिप्ट लिखता है।
लेकिन हर बार की तरह इस बार भी फैक्ट-चेक ने पूरा खेल बिगाड़ दिया।
“महाराष्ट्र में सियासी गर्मी! शिंदे–फडणवीस के बीच क्या सच में ठन गई?”
