आज किसकी चमकेगी किस्मत? 1 दिसंबर का धमाकेदार राशिफल आ गया!

आज मार्गशीर्ष माह की कृष्ण पक्ष एकादशी और द्वादशी तिथि है। रेवती और अश्विनी नक्षत्र के साथ कई शुभ-अशुभ योग बन रहे हैं। ग्रहों की पोजिशन भी खास प्रभाव डालने वाली है — चंद्र आज मीन और मेष राशि में संचार करेगा, जबकि सूर्य, शुक्र, मंगल और गुरु मुख्य रूप से वृश्चिक-कर्क में प्रभाव दिखाएंगे।

नीचे पढ़ें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का भविष्यफल:

मेष राशि (Aries)

आज किया गया निवेश शुभ रहेगा। परिवार के साथ आउटिंग या पार्टी का मौका मिलेगा।
माता के स्वास्थ्य में गिरावट संभव।

वृषभ राशि (Taurus)

किसी दुखद समाचार की संभावना। बिजनेस में विवेक से काम करेंगे तो लाभ होगा।
माता-पिता बच्चों को लेकर चिंतित रहेंगे।

मिथुन राशि (Gemini)

आज विभिन्न स्रोतों से धन लाभ मिल सकता है। घर-परिवार की चिंता से तनाव रहेगा। निजी कार्यों में दौड़भाग अधिक। दिन के अंत में यात्रा भी संभव।
निवेश शुभ रहेगा।

कर्क राशि (Cancer)

भाग्य आपका सपोर्ट करेगा। बिजनेस में बड़े सौदे होने के योग। संपत्ति से लाभ और आर्थिक स्थिति बेहतर। विद्यार्थी सफल होंगे।

सिंह राशि (Leo)

आज पसंदीदा भोजन का आनंद। दोस्तों के साथ यात्रा का योग। नौकरी में मेहनत बेअसर लग सकती है। लापरवाही से अच्छा मौका हाथ से निकल सकता है। विवाह प्रयास सफल।

कन्या राशि (Virgo)

दिन की शुरुआत थोड़े आलस से। करियर के निर्णय में हिचकिचाहट। धन लाभ के योग प्रबल।
यात्रा और न्याय पक्ष में सफलता।

तुला राशि (Libra)

रोजगार के प्रयास सफल। सामाजिक प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी। ऑफिस में workload बढ़ेगा। बुजुर्गों की सेहत का ध्यान रखें।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

नई व्यापारिक योजनाएँ बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार। सरकारी लाभ मिलने के संकेत। शाम तक अपनों से मनमुटाव हो सकता है।

धनु राशि (Sagittarius)

घर-परिवार में सुख शांति। आर्थिक लाभ। प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। थोड़े आलस से कामों में देरी।

मकर राशि (Capricorn)

अपनी बातों से सबका दिल जीतेंगे। संतान के लिए समय बहुत शुभ। परिवार के साथ पार्टी-पिकनिक का मौका।

कुंभ राशि (Aquarius)

प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता। यात्रा और निवेश सफल। जोखिम भरा कोई काम न करें। कारोबार के विस्तार हेतु धन संग्रह करेंगे।

मीन राशि (Pisces)

अनचाहे खर्च बढ़ सकते हैं। चोट या विवाद से नुकसान की संभावना। बुरी संगति से बचें। तीर्थयात्रा का योग।
परिवार के प्रति सजग रहें।

BB19: फिनाले से एक हफ्ता पहले अशनूर OUT! तान्या संग झगड़ा पड़ा भारी

Related posts

Leave a Comment