
Bihar Election 2025 के गर्म होते माहौल में सीएम योगी आदित्यनाथ ने अतरी विधानसभा में एनडीए प्रत्याशी रोमित कुमार के समर्थन में सभा की — और भाषण में ऐसी बिजली दौड़ी कि लालटेन फ्यूज़ हो गई!
“लालटेन की धुंधली रोशनी नहीं, अब LED का उजाला चाहिए”
योगी बोले — “बिहार अब लालटेन की रोशनी में नहीं, LED के उजाले में चमकने को तैयार है।”
वो बोले — “एनडीए की सरकार बनेगी तो नौजवान को नौकरी मिलेगी और अपराधी जेल जाएगा।”
जनता ताली बजा रही थी और माइक जैसे कह रहा था — “साउंड में भी डबल इंजन चाहिए!”
“नालंदा की धरती को लालटेन ने धुंधला कर दिया”
सीएम योगी ने कहा — “यह वही भूमि है जिसने बुद्ध को ज्ञान दिया और चाणक्य को नीति। लेकिन RJD-कांग्रेस ने बिहार को जंगलराज में बदल दिया। जहाँ कभी नालंदा में दस हज़ार विद्यार्थी पढ़ते थे, वहीं अब विकास की किताब बंद पड़ी है।”
पहले ज्ञान का प्रकाश था, वहाँ अब लालटेन की टिमटिमाहट बची है।
“यूपी में बुलडोज़र चला, अब बिहार में वोट चलेगा”
योगी बोले — “उत्तर प्रदेश में माफिया और अपराधियों को बुलडोज़र से पस्त कर दिया, अब उनकी हड्डी-पसली एक है। बिहार को भी यही रास्ता अपनाना होगा — सुशासन वाला।”
“ऑपरेशन सिंदूर ने पाकिस्तान की सिट्टी-पिट्टी गुल कर दी”
योगी ने कहा — “जब लखनऊ में बनी ब्रह्मोस मिसाइल ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान में गिरी, तो वहां की सिट्टी-पिट्टी गुल हो गई थी। अब भारत मजबूर नहीं, मजबूत है।”

“मोदी जी ने गरीब को सम्मान दिया, दलाली खत्म की”
योगी बोले — “अब दलालों का खेल खत्म। मोदी सरकार का पैसा सीधे गरीब के खाते में जाता है। 80 करोड़ को राशन, 50 करोड़ को बीमा, 4 करोड़ को घर मिला।”
“रामलला अयोध्या में, जानकी सीतामढ़ी में — यही विकास और विरासत का मेल”
योगी बोले — “जो राम के अस्तित्व पर सवाल उठाते थे, अब वही मंदिर देखकर चुप हैं।”
उन्होंने कहा — “राम-जानकी मार्ग 6155 करोड़ रुपये से बन रहा है, जो अयोध्या से सीतामढ़ी तक विकास का सेतु बनेगा।”
“खानदानी माफिया को नहीं, बिहार के विकास को वोट दें”
योगी बोले — “अब बिहार को LED वाला उजाला चाहिए, लालटेन की धुंध नहीं।”
उन्होंने जनता से कहा — “एनडीए को जिताइए, अपराधी पस्त होंगे और नौजवान मस्त।”
बिहार का चुनावी मंच अब बिजली वाला हो गया है — यहाँ लालटेन बुझ रही है और LED झिलमिला रही है! अब देखना यह है कि बिहार की जनता किस स्विच को ऑन करती है — ‘विकास वाला’ या ‘वोट-बैंक वाला।’
चुनाव से पहले नोटों का रेल-यात्रा! वैशाली एक्सप्रेस से पकड़े गए एक करोड़
