2025 की फिल्में: करोड़ों का बजट… लेकिन Box Office पर डब्बा गुल!

शालिनी तिवारी
शालिनी तिवारी

साल 2025 खत्म होने को है और बॉक्स ऑफिस का रिज़ल्ट देख कर प्रोड्यूसर अब तक कैलकुलेटर ढूंढ रहे हैं। कई फिल्मों ने करोड़ों का बजट उड़ाया, लेकिन रिज़ल्ट? “अगला मौका दीजिए” वाला फील।
यहाँ हैं 2025 की वो बड़े बजट वाली फिल्में, जो थीं तो शेर… लेकिन बॉक्स ऑफिस पर निकलीं बिल्ली

1. War 2 – बजट 400 करोड़, कलेक्शन हुआ 365 करोड़… मतलब? घाटा!

ऋतिक रोशन + Jr NTR = हिट की गारंटी? सिनेमा ने कहा—नहीं भाई, इस बार नहीं। IMDB के मुताबिक, War 2 का बजट 400 करोड़ था। वर्ल्डवाइड कमाए सिर्फ 365.90 करोड़। यानी फिल्म ने भी कहा—“इतना पैसा किसने मांगा था!

2. कूली – रजनीकांत भी नहीं बचा पाए

14 अगस्त को रिलीज हुई रजनीकांत की कूली भी इस साल की सुपरफ्लॉप लिस्ट में शामिल हो गई।

बजट – 350 करोड़
कलेक्शन – 337.50 करोड़
फैंस बोले—Style तो था… Script कहाँ थी?

3. They Call Him OG – बजट बड़ा, कमाई छोटी

पवन कल्याण की बाकी फिल्मों की तरह इस फिल्म को लेकर भी बवाल था… लेकिन Box Office ने सिर्फ चुप्पी साध ली।

बजट – हाई
कलेक्शन – लो
Final Verdict – Disaster

4. Game Changer – नाम धमाकेदार, रिज़ल्ट ठंडा

राम चरण की फिल्म Game Changer… Critics खुश, पब्लिक कन्फ्यूज़। बजट – 300 करोड़
वर्ल्डवाइड – 186.25 करोड़
यानी Game बदला नहीं, Game बदलवा दिया।

5. Sikandar – सलमान की फिल्म लेकिन फतेह नहीं

ईद पर रिलीज + सलमान खान + 200 करोड़ का बजट… लेकिन Box Office बोला—“भाई, इस बार माफ़ी।”

कलेक्शन – 185.50 करोड़
Verdict – Disaster

6. Hari Hara Veera Mallu – हाइप हाई, कलेक्शन Bye

पवन कल्याण की एक और Entry… बजट 250 करोड़
कलेक्शन 116 करोड़
यानी फिल्म ने अपनी ही तलवार से Box Office काट दिया।

7. Thug Life – कमल हासन भी नहीं बचा पाए

ये फिल्म इतनी फ्लॉप हुई कि खुद कमल हासन तक नहीं पहचान पाए।

बजट – 200 करोड़
इंडिया कलेक्शन – 56.50 करोड़
Verdict – Mahaflop

8. Baaghi 4 – टाइगर की छलांग भी फ्लॉप

बजट 120 करोड़
कलेक्शन 78 करोड़
फिल्म ने खुद कहा—“मैं वापस आऊंगी… लेकिन अभी नहीं।”

2025 ने प्रोड्यूसर्स को एक ही मैसेज दिया— “स्क्रिप्ट मजबूत बनाओ, बजट तो सब बढ़ा लेते हैं।”

और हाँ…चूंकि दुनिया भर में टेंशन चल रही है, बॉक्स ऑफिस फ्लॉप हो रहे हैं, तो शायद आपको लगता होगा क्या यार, अब फिर ट्रंप को मेहनत करनी पड़ेगी?
IndiGo Flight Crisis: 6th Day, फ्लाइट्स गायब—Passengers परेशान

Related posts

Leave a Comment