11 जुलाई 2025 – सभी 12 राशियों के लिए दैनिक भविष्यफल

पंचांग के अनुसार, आज का दिन कुछ राशियों के लिए नई संभावनाएं लेकर आ रहा है, वहीं कुछ को सतर्क रहने की सलाह है। आइए जानें आपकी राशि के अनुसार क्या कहता है सितारों का इशारा। पं. भगतराम ज्योतिषाचार्य द्वारा प्रस्तुत।

मेष राशि (Aries)

शांत और समझदारी से लें फैसले
आज का दिन अनुकूल रहेगा। पुरानी देनदारियां निपटेंगी और जीवनसाथी के साथ तालमेल बढ़ेगा। बिजनेस शुरू करने का भी विचार बन सकता है।
शुभ रंग: महरून | शुभ अंक: 08

वृष राशि (Taurus)

मनोबल से मिलेगा सफलता का तोहफा
माता-पिता का साथ मिलेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। करियर में तरक्की के रास्ते खुलेंगे और बच्चे आपकी खुशियां बढ़ाएंगे।
 शुभ रंग: आसमानी नीला | शुभ अंक: 05

मिथुन राशि (Gemini)

धार्मिक यात्रा से रिश्तों में मिठास
धार्मिक स्थल की यात्रा और व्यापार में लाभ संभव है। छात्रों के लिए नया कोर्स जीवन की दिशा बदल सकता है।
शुभ रंग: ग्रे | शुभ अंक: 05

कर्क राशि (Cancer)

मदद और सलाह से हल होंगी उलझनें
सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा, नई परियोजनाओं से लाभ मिलेगा। दोस्तों के साथ समय अच्छा बीतेगा।
शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 01

सिंह राशि (Leo)

बदलाव का समय, संभलकर लें फैसला
धार्मिक यात्रा, पारिवारिक प्रेम और कोई पुराना काम बनने का योग है। बिजनेस में बदलाव आपको लाभ देगा।
शुभ रंग: ऑरेंज | शुभ अंक: 09

कन्या राशि (Virgo)

रचनात्मकता से मिलेगा फायदा
बिजनेस में धन लाभ और रिश्तेदारों का साथ मिलेगा। लव लाइफ और ऑफिस दोनों में तालमेल बना रहेगा।
शुभ रंग: सफेद | शुभ अंक: 08

तुला राशि (Libra)

पुराने मित्र से मिलन, नई शुरुआत का संकेत
करियर, रिश्ते और सेहत तीनों में सुधार। बच्चों से सकारात्मक ऊर्जा मिलेगी और मानसिक संतुलन बेहतर रहेगा।
शुभ रंग: सिल्वर |  शुभ अंक: 09

वृश्चिक राशि (Scorpio)

खुशखबरी और रचनात्मक ऊर्जा का दिन
संतान से खुशखबरी, पारिवारिक सुख और ऑफिस में मामलों का हल मिलेगा। संगीत व कला से जुड़ाव रहेगा।
शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 04

धनु राशि (Sagittarius)

सकारात्मक सोच से मिलेंगी बड़ी उपलब्धियां
पुरानी समस्या का हल और सामाजिक संबंध मजबूत होंगे। बच्चे अपनी कला से सबका मन जीतेंगे।
शुभ रंग: लाल | शुभ अंक: 06

मकर राशि (Capricorn)

बड़ा फायदा और नए इनकम सोर्स के संकेत
इनकम बढ़ने के योग हैं। आर्किटेक्ट्स और इंजीनियरों के लिए दिन शुभ है। समाज में योगदान का मौका मिलेगा।
शुभ रंग: भूरा |  शुभ अंक: 07

कुम्भ राशि (Aquarius)

धार्मिक झुकाव और वित्तीय समझदारी
धार्मिक कामों में मन लगेगा, इन्वेस्टमेंट के लिए एक्सपर्ट से सलाह लें। जॉब की उलझनें दूर हो सकती हैं।
शुभ रंग: काला |  शुभ अंक: 03

मीन राशि (Pisces)

ऊर्जा और लाभ का दिन
सरकारी कर्मचारियों के लिए लाभ, बच्चों को खुश करने वाला दिन। कार्यक्षेत्र में सफलता के योग हैं।
शुभ रंग: मेजेंटा | शुभ अंक: 01

Related posts

Leave a Comment