1 फरवरी से जेब पर हमला! LPG से FASTag तक सब बदल रहा है

शालिनी तिवारी
शालिनी तिवारी

1 फरवरी 2026—यानी Budget Day—इस बार सिर्फ भाषणों और आंकड़ों तक सीमित नहीं रहने वाला। सरकार के फैसलों का असर सीधे आपकी रसोई, आपकी गाड़ी, आपकी जेब और आपके बैंक प्लान पर पड़ने जा रहा है।

सरकार ने कई अहम नियमों को बजट दिवस के साथ लागू करने का फैसला लिया है, ताकि बदलाव एक साथ और प्रभावी तरीके से लागू हो सकें। लेकिन इसका मतलब यह भी है कि आम आदमी को एक ही दिन कई झटके लग सकते हैं।

1. LPG Cylinder Price: रसोई का गणित फिर बिगड़ सकता है

हर महीने की तरह 1 फरवरी को LPG सिलेंडर की नई कीमतें जारी होंगी। 14 किलो वाले घरेलू सिलेंडर की कीमतों में संशोधन की संभावना जताई जा रही है। अगर कीमत बढ़ती है, तो यह सीधे मंथली किचन बजट पर असर डालेगा।
महंगाई पहले से ही हाई है, और गैस का दाम बढ़ना मतलब—सब्ज़ी सस्ती, सिलेंडर भारी

2. CNG-PNG और ATF: सफर सस्ता या महंगा?

तेल कंपनियां 1 फरवरी को CNG, PNG और ATF (Air Turbine Fuel) की नई दरें घोषित करेंगी।

CNG-PNG महंगा हुआ तो डेली ट्रैवल खर्च बढ़ेगा। ATF बढ़ा तो हवाई टिकट फिर से आसमान छू सकते हैं। यानी कार हो या फ्लाइट—ट्रैवल प्लान दोबारा सोचिए।

3. Pan Masala–Cigarette Tax: शौक अब और महंगे

सरकार ने पान-मसाला, सिगरेट और तंबाकू उत्पादों पर नया Excise Duty और Cess लागू कर दिया है। कीमतों में तेज उछाल तय माना जा रहा है।
सरकार का तर्क—हेल्थ, लेकिन शौकीनों के लिए ये सीधा आर्थिक झटका है।

“सेहत बचाने की कीमत अब जेब से वसूली जाएगी।”

4. FASTag Rule Change: राहत या आधी राहत?

FASTag यूजर्स के लिए ये खबर थोड़ी राहत भरी है। 1 फरवरी से नए FASTag लेने वालों को Vehicle-KYC की जरूरत नहीं होगी

इससे लंबी प्रक्रिया से छुटकारा समय और मेहनत दोनों की बचत। हालांकि पुराने यूजर्स के लिए नियम पहले जैसे ही रहेंगे।

5. Bank Holidays: फरवरी में ज्यादा बंद, कम काम

RBI की फरवरी 2026 की लिस्ट के मुताबिक वीकली ऑफ नेशनल और रीजनल छुट्टियों की वजह से कई दिन बैंक बंद रहेंगे, जरूरी बैंकिंग काम हैं तो पहले से प्लानिंग जरूरी है, वरना आख़िरी वक्त की दौड़ आपको परेशान कर सकती है।

तैयार रहिए, वरना झटका लगेगा

1 फरवरी 2026 से लागू होने वाले ये बदलाव घर का बजट, सफर का खर्च, रोजमर्रा की आदतें सब कुछ प्रभावित करेंगे।

जहां कुछ फैसले राहत देते हैं, वहीं कई बदलाव सीधे जेब पर वार करते हैं। हमारी सलाह है कि पहले से तैयारी रखें, ताकि बजट डे के बाद अचानक मुश्किल न बढ़े।

कुर्सी से बड़ा संस्कार? UGC विवाद पर बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट ने थामा इस्तीफ़ा

Related posts

Leave a Comment